रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की फायरिंग

राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर गोलियों से हमला किया गया है। हालांकि गनिमत यह रही कि इस हमले में सांसद रामकृपाल यादव बाल बाल बच गए हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इसको लेकर अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि हमला मसौढ़ी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां शाम 7.30 बजे के करीब रामकृपाल यादव संसदीय क्षेत्र में भ्रम करने गये थे। इसी दौरान तिनेरी गांव में उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से हमला कर दिया। हालांकि गोलियों के हमले से रामकृपाल यादव बच गए हैं। फिलहाल पटना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई जिसमें वह बाल बाल बच गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र से NDA प्रत्याशी रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी इलाके में क्षेत्र के भ्रमण पर गए थे, इसी दौरान रामकृपाल यादव के ऊपर फायरिंग की गई। शाम 7:30 की है ये घटना है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में घर में घुसकर किशोरी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश ने गला दबाया, चाकू से किया वार; गांव में दहशत

    Share Add as a preferred…

    सीवान में नकली नोट छापने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5.45 लाख के जाली नोट, मशीन और कई उपकरण जब्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *