भागलपुर : जदयू नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा : जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

JDU नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा: जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम TMBU के एक गार्ड भी थे मारपीट करने में शामिल

भागलपुर में जदयू के महानगर अध्यक्ष को बदमाशों ने बीच सड़क पर अर्धनगन अवस्था कर खींच- खींच लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के समीप का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दो थाने की पुलिस पहुंची पुलिस से जदयू नेता ने लिखित शिकायत कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर जेडीयू के महानगर अध्यक्ष के करीबी सूरज कुमार यादव ने एक प्लॉट पर काम करवा रहा था।  तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव, पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ पहुंचे और मजदूर को पीटने लगा मशीन को फेंकना शुरू कर दिए और काम को बंद करवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे।

भागलपुर : जदयू नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा : जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर फिलहाल इलाज कराई जा रही है।

भागलपुर : जदयू नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा : जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

मामले को लेकर सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट किया मशीन वगैरह सब फेक दिया। जिसके बाद JDU नेता राजा यादव पहुंचे तो उनके बीच सड़क पर अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना कम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

Share Add as a preferred…

भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *