केंद्रीय कर्मियों के लिए अच्छी खबर : बढ़ाई गई ग्रेच्युटी,अब 25 लाख रुपये होगी

आम चुनावों के बीच केंद्र सरकार ने अपने कार्मिकों को तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मियों की ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का फैसला किया गया है। इस बाबत कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के अनुसार एक जनवरी 2024 को चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर पहुंच गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जब भी डीए 50 फीसदी हो जाएगा तो ग्रेच्युटी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसी के मद्देनजर सरकार ने आदेश जारी कर एक जनवरी 2024 से ही ग्रेच्युटी को भी बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले तक केंद्रीय कर्मियों के लिए अधिकतम ग्रेच्युटी 20 लाख हुआ करती थी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *