जीआई टैग वाले उत्पाद, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे

भागलपुर डीडीसी ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शामिल पांच प्रखंडों के बीडीओ को सुधार की प्रक्रिया में गति बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीडीसी कुमार अनुराग ने शुक्रवार को डीआरडीए भवन में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की बैठक में समीक्षा की।

बैठक में डीडीसी ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के 40 सूचकांक को टीवी स्क्रीन पर डाटा के साथ दिखाया। डीडीसी ने जीआई टैग वाले उत्पाद को वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने को कहा। बैठक में मौजूद डीआईसी की जीएम को निर्देश दिया गया कि वैसे सभी उद्यमी, जो जीआई टैग के उत्पाद से संबंधित व्यवसाय करते हैं। उन्हें चिह्नित करते हुए प्राथमिकता दें। बैठक में पिरामल टीम से प्रोग्राम लीडर मौहम्मद ज़़फर मकबूल और विजय कुमार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक अनुसार सभी विभागों से सामंजस्य बिठाते हुए डाटा को समय से अपलोड करवाने व सुधार में कार्य लाने के लिए निर्देश दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *