समस्तीपुर को हराकर भागलपुर ने जीता स्ट्रेट ड्राइव बिहार प्रो वॉलीबॉल टूर्नामेंट

पटना। भागलपुर ने समस्तीपुर को स्ट्रेट ड्राइव बिहार प्रो वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। दोनों टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए, जिसमें कुछ राष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी थे।

स्थानीय टेलीग्राफ रीक्रिएशन क्लब के ग्राउंड में मंगलवार को फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी अनुभवी थे। बेस्ट ऑफ फाइव का मैच हुआ, जिसमें भागलपुर ने समस्तीपुर को रौंद डाला।

27 मई को सेमीफाइनल में समस्तीपुर ने सारण को 3-0 से और भागलपुर ने पटना को 3-0 से हराया। फाइनल में दोनों टीमों ने अपनी जगह बनाई।

  • Related Posts

    बिहार में बदलेगा मौसम: पटना से भागलपुर तक तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *