भागलपुर में JDU नेता के भाई की हत्या, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर जदयू जिला सचिव के भाई की हत्या कर दी गई है. घटना के बाद परिवार वालों के बीच हड़कंप मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस को जानकारी दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देर रात से गायब था: वहीं, घटना को लेकर मृतक की पत्नी का कहना है कि वह सीधा-साधा आदमी था. मोबाइल भी नहीं रखता था. कल देर रात से गायब था. हमने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. ऐसे में आज सूचना मिली कि थाने से महज कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई है।

जदयू जिला सचिव का भाई था: मिली जानकारी के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र में शव बरामद होने से इलाके में हलचल मच गया. वहीं, हत्या की सूचना मिलने पर नजदीकी थाने की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के जदयू जिला सचिव के भाई के रूप में हुई. वह किशनपुर पंचायत के रहने वाले महेश राय का 37 वर्षीय पुत्र अवीनीशकांत राय है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया: बताया जा रहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. वहीं पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि युवक का शव किशनपुर पंचायत के भवनाथपुर सड़क से 200 मीटर की दूरी पर मिला है. अज्ञात अपराधियों द्वारा सिर में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस: सूचना पाकर मौके पर पहुंची अकबरनगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, दूसरी ओर मृतक के परिजनो का आरोप है कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *