‘तुझे कुछ नहीं होने दूंगा, धोनी की दरयादिली, जबरे फैन से सर्जरी का पूरा खर्च उठाने का किया वादा

IPL 2024 के दौरान एक फैन स्टैंड से कूद कर सीधा धोनी के पास पिच पर पहुंच गया। इस दौरान धोनी ने उस फैन से क्या बात की उसका खुलासा अब हुआ है।

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपने 17 वें आईपीएल सीजन में खेलते हुए नजर आए। धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग इतनी जबरदस्त है कि उनके मैदान पर पैर रखते ही लाखों दर्शकों का शोर पुरे शहर को सुनाई देता है। आईपीएल 2024 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

मैच के बीच में घुस आया था फैन

आईपीएल 2024 में एक मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी जिस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाजी करने उतरे, तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। बल्लेबाजी के दौरान एक फैन स्टैंड से कूद कर सीधा धोनी के पास पिच पर पहुंच गया। इस दौरान धोनी ने उस फैन से क्या बात की उसका खुलासा अब हुआ है।

धोनी ने अपने जबरे फैन से किया वादा

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1795754103324467432?s=19

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने उस जबरे फैन से करीब 21 सेकंड तक बात की। उसी फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि उसे सांस कि दिक्क्त है, जिसका ईलाज धोनी ने कराने का वादा किया है। फैन ने बताया कि उन्होंने धोनी से क्या बात की, “मैं आपकी सर्जरी का ख्याल रखूंगा। आपको कुछ नहीं होगा, चिंता मत कीजिए। मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगा।”

https://x.com/SachabhartiyaRW/status/1795754429255451094?s=19

आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके लिए बल्ले से यह सीजन शानदार रहा, हालांकि वह आमतौर पर नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 14 मैचों में 53,67 के औसत से 161 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 से ज्यादा का रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *