भागलपुर : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भागलपुर के बिहपुर में मंगलवार को बिक्रमपुर वार्ड नंबर नौ में शाम करीब साढ़े चार बजे साजन यादव की 25 वर्षीय पत्नी ब्यूटी देवी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। मृतका के पति मजदूरी करते हैं। मंगलवार को घटना के कुछ देर पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा के बाद गुस्से में साजन घर से बाहर चला गया। इसके बाद ब्यूटी देवी ने भी गुस्से में कमरे में फांसी लगा ली।

जानकारी मिलने पर परिजन व पड़ोसी उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की छोटी बहन मंजुषा देवी की शादी भी मृतका के देवर छोटू यादव से हुई है। वहीं सूचना पर मृतका के मायके से भी परिजन पहुंचे। बताया गया कि साजन व ब्यूटी की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के एक पुत्र व एक पुत्री है।

  • ये भी पढ़े..

    20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में वज्रपात की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, भागलपुर के घाटों और शिवालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *