भागलपुर : पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें रहीं बाधित

पूर्व रेलवे मालदा प्रशासन ने बरसात से पहले किऊल, जमालपुर, भागलपुर और साहेबगंज के रेल पटरी किनारे जलजमाव की समस्या दूर करने को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी भागलपुर-साहेबगंज सेक्शन पर ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लगाया गया।

ब्लॉक सुबह 09:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जारी रहा। इस बीच ट्रेन नंबर 03037/03038 साहेबगंज-भागलपुर-साहेबगंज पैसेंजर का परिचालन नहीं हो सका। ट्रेन नंबर 13236 /13235 दानापुर-साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भागलपुर से ही शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया।

गौरतलब है कि 1 और 2 जून को भी विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनों के शिडॺूल में बदलाव किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, संगठन मजबूती और 2026 चुनावी रणनीति पर नेताओं का जोर

    Share Add as a preferred…

    जमालपुर स्टेशन से चुराया गया 3 साल का मासूम बरामद, पटना में 50 हजार में बेचने की थी साजिश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *