भागलपुर : बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी में बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान को तीन-चार युवकों ने पिटाई कर दी। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है।

मारपीट में शामिल एक युवक की पहचान मुखिया ने की है। वहीं अन्य अज्ञात है। मुखिया ने जानकारी 112 नंबर पुलिस, जीरोमाइल थाना एवं अन्य पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच की। मुखिया कॉलोनी में एक मामले को समझने गये थे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

मुखिया ने हरिजन थाना व जीरोमाइल थाना में आवेदन दिया है। जीरोमाइल थानाध्यक्ष मुरलीधर शाह ने कहा कि तकरार पर मुखिया समझने गये थे। प्रिंस नामक युवक पत्नी का ऑपरेशन कराकर किराए के मकान में जा रहा था, इसी दौरान कहासुनी में मारपीट हो गयी।

ये भी पढ़े..

जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

Share Add as a preferred…

लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *