नालंदा : सीएम नीतीश के रोड शो में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रोड शो किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह भीषण गर्मी पर भारी पड़ गया। रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रह-रह कर नीतीश कुमार जिंदाबाद… के नारे लगते रहे। सीएम ने सरमेरा, बिन्द, अस्थावां, बिहारशरीफ, रहुई, नूरसराय, चंडी व नगरनौसा प्रखंड में रोड शो किया और निश्चय रथ पर सवार होकर लोगों का मुस्करा कर अभिवादन स्वीकार करते रहे।

जैसे-जैसे सीएम का काफिला चलता गया, कारवां बढ़ता गया। सरमेरा से निकला निश्चय रथ केनारकला, मलावां, बिन्द, बेनार मोड़, अस्थावां, नकटपुरा, सोहसराय हॉल्ट, रहुई, भागनबिगहा, नूरसराय, सालेहपुर मोड़, बढ़ौना, चंडी, जैतीपुर मोड़, माधोपुर, नगरनौसा होते हुए पटना के लिए रवाना हुआ। चौक-चौराहों व सड़कों के किनारे कार्यकर्ता फूलमाला लेकर सीएम नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए घंटों कड़ी धूप में इंतजार करते रहे। सीएम की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता बेचैन दिखे। बिन्द फोरलेन के पास विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का स्वागत किया।

लोगों ने रोड शो के दौरान ढोल-बाजे के साथ सीएम का स्वागत किया। राजग गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहा। सरमेरा में सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉटर से उतरे। इसके बाद रोड शो किया। बिन्द, नूरसराय, सोहसराय हॉल्ट और चंडी में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जदयू ने दावा किया कि रोड शो ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

नालंदा : सीएम नीतीश के रोड शो में उमड़ी भीड़
गर्मी पर भारी कार्यकर्ताओं का उत्साह, सीएम के रोड शो में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ रोड शो किए

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार लोस चुनाव में सभाओं के अलावा रोड-शो भी किया है। 28 मई तक उन्होंने 65 चुनावी सभाओं को संबोधित किया, वहीं आठ रोड-शो भी किया है। मुख्यमंत्री ने पहली बार अपने चुनावी कार्यक्रमों में इतने सारे रोड-शो किये हैं। पार्टी का इस बार जनसंपर्क पर भी विशेष जोर रहा है। राज्य स्तर से लेकर पंचायत तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी थी।

 

जदयू की ओर से इस चुनाव में दो हेलीकॉप्टर की सेवा प्रचार के लिए ली गयी है। नीतीश कुमार की चुनावी सभाओं के लिए एक हेलीकॉप्टर रहता है। दूसरे हेलीकॉप्टर से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व एनडीए के अन्य नेतागण भी चुनाव-प्रचार कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कोयला भंडार की खोज से खुलेंगी विकास की नई राहें, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी कानून को चुनौती, वाहन जांच के दौरान बाइक सवार युवक के पास से विदेशी शराब बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *