ट्रक की केबिन में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख रुपये की शराब ट्रक सहित जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना अंतर्गत सराधना में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक की केबिन में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख रुपये की शराब के 76 कार्टन जब्त किए है व ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। टीम को ट्रक में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी।

इस पर मांगलियावास थानाधिकारी सुनील ताडा ने टीम का गठन कर सरधना नेशनल हाईवे 8 पर नाकाबंदी की। ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की गई, जिसमें अंग्रेजी शराब के 76 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के बाद चित्तौड़गढ़ निवासी ट्रक ड्राइवर धनराज खारोल (50) पुत्र रूपलाल को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। ड्राइवर शराब कहां लेकर जा रहा था, इस बारे में पूछताछ जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *