ननद को अपनी भाभी से हो गया प्यार, दोनों के थे अंतरंग संबंध, परिवार वाले भी चिंतित

यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के दूसरी महिला के साथ अंतरंग संबंध थे। इसके अलावा दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी हैं। दोनों के बीच प्यार इस हद तक बढ़ गया है कि अब दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते हैं। दोनों की इस चाहत से परिवार वाले भी चिंतित हैं। मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके का है. यहां एक ननद को अपनी भाभी से प्यार हो गया है।

वैसे तो दोनों का घर अलग-अलग है, लेकिन रात होते ही ननद के घर पहुंच जाती है। इस दौरान दोनों अपने वीडियो और फोटो भी लेते हैं। ऐसे में जब उनके परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों दूर के रिश्तेदार हैं लेकिन उनका घर एक ही इलाके में है। ऐसे में जब दोनों ने एक-दूसरे से मिलना शुरू किया तो उन्हें नहीं पता था कि उनका रिश्ता कब इस मुकाम पर पहुंचेगा।

मामला सामने आने के बाद परिवार वाले भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया है कि अब ये एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं। बता दें कि, जब उनके रिश्ते के बारे में परिवार वालों को पता चला तो भाभी के परिवार वालों ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद महिला का भाई आया और बहन को घर ले गया।

इसके बाद जब यह बात भाभी को पता चली तो वह भाभी के मायके पहुंच गई। ऐसे में दोनों के परिवारों ने दोनों को काफी समझाया लेकिन वे किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वह कहती है कि अगर हम एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे तो मर जाएंगे। दोनों का रिश्ता पति-पत्नी के रिश्ते में भी बाधा बन गया है। फिलहाल भाभी के भाई और मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *