मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरे गीत का वीडियो लॉन्च

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मोदी जी के चर्चा चाहू ओर सखिया एलबम का विमोचन किया। भाजपा मीडिया सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस एलबम में पीएम नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यों को गीत में पिरोया गया है। यह भी बताया गया है कि इस बार 400 पार करना क्यों जरूरी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि पिछले 10 सालों से सरकार को 400 सांसदों का समर्थन मिलता रहा है, लेकिन इस बार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनडीए को 400 पार करना है। कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह ने कहा कि विनय बिहारी एवं वरुण कुमार सिंह द्वारा रचित रानी सिंह एवं अमर आनंद द्वारा गाए गए इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर रंजय बावला हैं, निर्माता वरुण कुमार सिंह है।

इस एलबम में तीन गाने हैं। कार्यक्रम में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के कंवलजीत सिंह, पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, सूरज पांडेय, अमित प्रकाश बबलू मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *