विजय सिन्हा का बयान : अराजक माहौल बनाने में जुटा विपक्ष

सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा है कि चुनाव के नतीजों की आहट से विपक्षी गठबंधन के नेताओं के दम फूलने लगे हैं।

अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में जनता ने जाति, मजहब और क्षेत्र की सीमाओं को तोड़कर जिस तरह से मोदीजी की गारंटी को गले लगाया है, उसे देखकर इन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। लिहाजा ये लोग शब्दों की हिंसा से आगे बढ़कर अब शारीरिक हिंसा जैसे हथकंडे अपनाने पर उतर आए हैं।

बुधवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव में कोई पार्टी या गठबंधन अपना रिपोर्टकार्ड, अपना एजेंडा और अपना विजन आगे रखकर जनता के बीच जाती है। लेकिन विपक्षी गठबंधन ने ऐसा कुछ नहीं किया। एक तो न ये ढंग से अपना गठबंधन बना पाए, न कोई साझा कार्यक्रम ही तय कर पाए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *