पुलिस के साथ-साथ इलाके के लोगों ने ली चैन की सांस, कई मामलों में थी तलाश

बेगूसराय पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। नंदकिशोर महतो बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में इसकी पत्नी पहाड़पुर पंचायत की मुखिया है।

गिरफ्तार नंद किशोर महतो पर हत्या, लूट, डकैती आर्म्स एक्ट के 14 मामले बलिया थाना में दर्ज हैं और वह 2020 में हत्याकांड के बाद से लगातार फरार था। लगातार फरार रहने की वजह से एसपी बेगूसराय की अनुशंसा पर पटना पुलिस मुख्यालय ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपया का इनाम घोषित कर रखा था।

इसकी गिरफ्तारी बलिया थाना क्षेत्र के लख्मीनिया रेलवे स्टेशन के पास से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात की गई है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नंदकिशोर महतो मुखिया पति है और अपराध के दम पर अपने इलाके में लोगों को डराने-धमकाने का काम करता था।

इसके अलावा इस पर हत्या, लूट, डकैती के 14 मामले दर्ज हैं, जिस वजह से इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। दरअसल, बलिया थाना पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी की इनामी बदमाश नंदकिशोर महतो लख्मीनिया रेलवे स्टेशन के पास है। इस सूचना पर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में बलिया थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी का नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    रोशन आनंद का बड़ा हमला: “खान सर का पूरा साम्राज्य झूठ की बुनियाद पर खड़ा”, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *