टीचर पड़ोसी से करती थी प्यार, गला काटकर पेट्रोल से जलाया

कटिहार में एक युवक ने स्कूल शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या कर उसे पेट्रोल से जला दिया। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पकड़िया गांव की है।

मृतका की पहचान यशोदा देवी (30) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम घटना के संबंध में सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह का कहना है कि यशोदा देवी प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में शिक्षका थी। उसका पति परमेश्वर राय दिल्ली में काम करता था। वह कभी कभी घर आता था।

इस बीच ही उसकी पत्नी यशोदा देवी के पड़ोस में रहने वाले हलचल कुमार राय से अफेयर हो गया। वह फिलहाल पंचायत स्तर पर ही ठेकेदारी के छोटे-बड़े काम करता था। इस अफेयर की जानकारी पति परमेश्वर राय और उसके परिवार वालों को भी थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। इसी क्रम में फरवरी महीने में यशोदा देवी और हलचल कुमार राय के बीच अफेयर को लेकर पंचायत हुई थी।

पंचायत के दौरान परमेश्वर राय और हलचल कुमार राय के बीच काफी बहस हुई थी। इसको लेकर हलचल कुमार परमेश्वर राय और उसकी पत्नी यशोदा देवी से बदला लेना चाहता था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पंचायत के बाद यशोदा देवी ने हलचल से बातचीत करना बंद कर दिया था। यशोदा अब हलचल कुमार से मिलने और बात करने से मना कर रही थी। इस बात से नाराज हलचल बदला लेने के लिए मौका खोज रहा था।

पुलिस का कहना है कि हलचल के निशाने पर परमेश्वर राय था। लेकिन मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे उसने यशोदा देवी को अकेले स्कूल जाते देखा तो उसने यशोदा को पकड़ लिया और अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से वह खुद को संभल भी नहीं पाई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फिर उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। लेकिन तब तक वहां कुछ लोगों ने देख लिया जिस वजह से आरोपी वहां से गरार हो गया। क्षेत्राधिकारी अभिजीत कुमार सिंह का कहना है कि हलचल सपरिवार फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार करने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी के कारण पटना-गया समेत कई जिलों में 27 जून तक स्कूल बंद

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *