गर्मी से बेसुध होकर जमीन पर गिरी चिड़िया को पानी पिलाकर शख्स ने बचाई जान, लोग इंसानियत की कर रहे हैं तारीफ

कहते हैं इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है और लोगों को उनकी इंसानियत ही उन्हें दूसरों से अलग और बेहतर बनाती है। सोशल मीडिया पर भी दया भाव और इंसानियत की वीडियो वायरल होती रहती है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स की दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया है।

शख्स ने बचाई बेसुध पड़ी चिड़िया की जान

दरअसल, कड़कड़ाती गर्मी में चाहे वह मनुष्य हो या जानवर प्यास से सभी तिलमिला उठते हैं और पानी नहीं मिलने पर बेसुध होने सी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक गौरैया चिड़िया के साथ हुआ। जी हां, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तपतपाती गर्मी मे एक गौरैया चिड़िया जमीन पर गिरी हुई है।

बेजुबान की इस स्थिति को देखकर एक शख्स उसके ऊपर ठंडा पानी डालता है ऐसे में कुछ ही समय में चिड़िया के शरीर में हलचल होने लगती है और उठ जाती है। उसके बाद शख्स उसे बोतल से पानी पिलाता है जिससे चिड़िया की जान में जान आती है।

https://x.com/lap_surgeon/status/1668132662022934528?s=46

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स की इंसानियत देखकर लोग काफी सराहना कर रहे हैं। वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है, “जान बचाने के लिए धन्यवाद”। अभी तक इस वीडियो को कई हजार व्युज और लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कई यूजर्स इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे भाइयों को पुलिस ने बनाया ‘थर्ड डिग्री’ का शिकार! सुप्पी थाने में रातभर बरती गई बर्बरता; SP ने बिठाई जांच, इलाके में भारी आक्रोश

    HIGHLIGHTS: वर्दी की हैवानियत या…

    Continue reading
    पूर्णिया में ‘इश्क’ का खौफनाक अंत: मेला दिखाने के बहाने ले गया बॉयफ्रेंड; पहले खुद किया रेप, फिर दोस्तों के आगे परोसा… विरोध करने पर गला घोंटकर फेंक दी लाश!

    HIGHLIGHTS: डगरुआ में दरिंदगी की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *