मगही में गीत गाकर जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

अरवल जिले में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैली तो डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता के अलावा DM वर्षा सिंह ने मगही गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

DM ने मगही में गाया गीत

DM वर्षा सिंह ने मगही गीत “सुनहूं जी, वोट देव के बेरिया आई गेलई न…चलहु चलहु अब मिलिके के अब वोट देवे न” सरीखे मगही गीत गाकर मतदाताओं को 1 जून को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान करने की अपील की । डीएम द्वारा गाया गया ये मगही गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://x.com/arwal_dm/status/1791476580931498243?s=46

गौरतलब है कि डीएम वर्षा सिंह महाराष्ट्र की रहने वाली हैं लेकिन फिर भी उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके से मगही में ये गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…