पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, नाबालिग से शादी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, गाड़ियों में तोड़फोड़

अररिया के ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा-साली ने आत्महत्या कर ली. दोनों को पुलिस ने बीते गुरुवार (17 मई) की दोपहर हिरासत में लिया था. हिरासत में दोनों की मौत के बाद सुबह ग्रामीण उग्र हो गए और ताराबाड़ी थाना का घेराव कर तोड़फोड़ करने लगे. थाने में आगजनी की. पथराव भी किया. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे. पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया. इसमें सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

गुरुवार की रात ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (साली) और उसके प्रेमी (जीजा) को हिरासत में लिया था. थाने में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों का मानना है कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है. काफी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे. इसके बाद मामला बिगड़ गया।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…