आरा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुत्र के साथ दुकान से घर लौट रहे थे आलू व्यवसाई

आरा में आलू व्यवसाई की हत्या कर दी गई. घटना पीरो-बिहिया स्टेट हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्तिया टोला के समीप हुई, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान से घर लौटने के दौरान ऑटो में बैठे व्यवसाई पर गोली चला दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के वक्त मृतक का बेटा उनके साथ था।

जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नगर स्थित कोतवाली मुहल्ला निवासी 59 वर्षीय पुत्र मुनमुन साह थे. बताया जाता है कि वह 40 साल से बिहिया ओवर ब्रिज स्थित जज बाजार में आलू का व्यवसाय करते थे. वह रोज की तरह गुरुवार को भी आलू बेचने के बाद दुकान बंद कर अपने बड़े बेटे सोनू कुमार के साथ ऑटो पर बैठकर जगदीशपुर अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान त्रिमुर्तिया व देवघर के बीच ऑटो को ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी।

गोली लगने से घटनास्थल पर ही मुनमुन साह की मौत हो गई. मृतक के दाहिने साइड छाती में गोली लगी है. घटना के बाद जगदीशपुर और बिहिया में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में व्यवसाई को अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह और थानाध्यक्ष विगाउ राम दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।

Related Posts

नीट छात्रा मौत मामला: निजी अस्पताल के कर्मी से घंटों पूछताछ, कोचिंग सहेलियों से भी ली गई जानकारी

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर : लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच, भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

Share Add as a preferred…

Continue reading