भागलपुर:ट्रैफिक पुलिस जवानों के बैठने की नहीं है जगह ,तेज धूप में चौक चौराहे पर खड़े होकर करते हैं ड्यूटी

भागलपुर : पूरे सुबे के साथ भागलपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। भागलपुर में तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर है इस कारण भागलपुर के आम जनों के साथ पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। क्योंकि भागलपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड नहीं है।

जिस कारण यहां के ट्रैफिक पुलिस भी पूरे दिन तेज धूप में खड़े होकर अपना ड्यूटी कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड बनाया गया है।लेकिन भागलपुर में स्मार्ट सिटी होने के बावजूद भी यहां पर ट्रैफिक पुलिस के लिए कोई सुविधा नहीं है।

भागलपुर:ट्रैफिक पुलिस जवानों के बैठने की नहीं है जगह ,तेज धूप में चौक चौराहे पर खड़े होकर करते हैं ड्यूटी

वरीय पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे और जगह चिन्हित करने के बाद यहां पर भी ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड बनाया जाएगा। आगे ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि मुख्यालय से आदेश होने के बाद यहां पर ट्रैफिक पुलिस को व्हाइट शर्ट और ब्लू पेंट दिया गया है जिससे गर्मी कम लगे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…