‘स्वाति मालीवाल से बदसलूकी पर कार्रवाई होगी’

‘आप’ की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदतमीजी मामले का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान लेते हुए निजी सचिव विभव कुमार पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संजय सिंह ने कहा कि स्वाति पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता हैं। हम सब उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री आवास पर इस घटना को लेकर पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची थीं।

वह मुख्यमंत्री के इंतजार में ड्राइंग रूम में बैठी थीं। इस बीच विभव कुमार वहां आए और उन्होंने मालीवाल के साथ अभद्रता की।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

Share Add as a preferred…

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…