हिमालय जाने का पत्र छोड़ मुजफ्फरपुर की 3 छात्राएं लापता

मुजफ्फरपुर : शहर के दो मोहल्ले की तीन नाबालिग छात्राएं एक साथ रहस्मय ढंग से गायब हो गई हैं। तीनों ने घर पर चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें लिखा है-हिमालय व लालगंज में भक्ति और तप करने जा रहे हैं। दुनिया की मोह-माया से मन ऊब गया था। तीन महीने के बाद 13 अगस्त को 11 बजे वापस लौट आयेंगे। इस बीच किसी ने भी खोजने का प्रयास किया तो जहर खरीद ली हूं, उसे खाकर जान दे दूंगी। सोमवार सुबह से गायब तीनों छात्राओं के परिजनों ने नगर थाने में शिकायत की है। परिजनों में हड़कंप है।

लापता हुई योगियामठ इलाके की एक छात्रा नौंवीं व दूसरी आठवीं की है, जबकि बालूघाट इलाके की छात्रा 10वीं में पढ़ती है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…