भागलपुर : साइबर ठगों ने फिर डीएम के फेक आईडी का किया इस्तेमाल

साइबर ठगों ने फिर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के फेक आईडी का इस्तेमाल किया है। इस बार मैसेंजर के सहारे भाजपा नेत्री और नृत्य निर्देशिका श्वेता सुमन को सीआरपीएफ ऑफिसर के फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक आइटम खरीदने के लिए ऑफर किया गया है। फेक आईडी से कहा गया कि उनके एक दोस्त राजू दास जो सीआरपीएफ ऑफिसर है। उसका ट्रांसफर हुआ है। ऐसे में वह घरेलू फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक आइटम सेकंड हैंड दाम में बेचना चाहते हैं।

फेक आईडी पर डीएम की तस्वीर लगाई गई है। श्वेता सुमन को शक हुआ और उन्होंने नंबर ब्लॉक किया है। डीएम ने बताया कि महिला को संबंधित नंबर की जानकारी फेसबुक को देते हुए शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

ऐसे नंबर को ब्लॉक मारना ही सही है। एक माह पहले 4 अप्रैल को भी डीएम के फर्जी आईडी से साइबर ठगों ने कुछ लोगों को मैसेज दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…