RCB Vs CSK: मैच पर बारिश का साया, आरसीबी फैंस की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2024 में 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं इस मैच से पहले अब फैंस की टेंशन बढ़ने लगी है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। 18 मई को बेंगलुरु में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अगर मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पडेगा। वहीं एक अंक के साथ आरसीबी के 13 प्वाइंट्स हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं एक अंक मिलने के बाद सीएसके के 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद सीएसके को दूसरी टीमों की हार की कामना करनी होगी। जिससे दूसरी टीमों का सफर 14 अंक पर ही समाप्त हो जाए।

Related Posts

आईपीएल 2026 में ‘बिहार के लाल’ का जलवा! ईशान किशन करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी; पैट कमिंस हुए बाहर

Share Add as a preferred…

Continue reading