अररिया में शराब तस्करों ने पुलिस से की हाथापाई, दारोगा घायल

अररिया पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर कलियागंज मदरसा के पास एक वाहन का पीछा कर 68 कार्टन नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच हाथापाई हुई जिसमें पलासी थाना के दारोगा नागेंद्र कुमार घायल हो गए।

हाथापाई के दौरान एक तस्कर ने दांत काट कर पलासी थानेदार मिथिलेश कुमार को जख्मी कर दिया। तस्करों ने अपने वाहन से थानेदार को कुचलने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तार दोनो तस्करों मोहनियां गांव के रिजवान अली और निहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुअनि नागेंद्र कुमार, सअनि अमित कुमार व अन्य पुलिस बलों के साथ कलियागंज नाका के पास पहुंचे। टेढ़ागाछ की ओर से आ रहे वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की। वाहन का पीछा कर दो तस्करों को दबोच लिया गया।

  • Related Posts

    बिहार में शारीरिक शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: TRE-4 के बाद होगी बहाली; 500 छात्रों पर एक मास्टर साहब; शिक्षा मंत्री का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में जिला जज की संदिग्ध मौत: सरकारी आवास में सोफे पर मिलीं, मुंह से निकल रहा था झाग; चेहरा पड़ा लाल, पटना की रहने वाली थीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading