चाकू गोदकर दवा दुकानदार की हत्या, बदमाशों ने लूट के दौरान उतारा मौत के घाट

बिहार के पूर्णिया में मेडिकल दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने लूट के दौरान वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना जिले के केनगर थाना क्षेत्र के नजीर चौक से 1 किलोमीटर दूर बड़ी नहर सौतारी गांव के समीप की है. जहां लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान बेखौफ अपराधियों ने मेडिकल दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दिया।

मृतक की पहचान राजीव मेहता के रूप में ही है, जो पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया कॉलेज के पास का रहने वाला था. अपराधियों ने मृतक का मोटरसाइकिल भी लूट लिया. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजीव का के नगर थाना क्षेत्र स्थित नजीर चौक के पास दवा दुकान है।

मृतक के भाई ने बताया कि रोज की तरह राजीव दुकान बंदकर अपने निवास स्थान केहाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज के समीप आने के लिए निकला था. जैसे ही वह नजीर चौक से 1 किलोमीटर आगे बड़ी नहर सौतारी गांव के पास पहुंचा, अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *