भागलपुर : प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पकड़ा तो रचाई शादी

भागलपुर :सुल्तानगंज के भीरखुर्द पंचायत में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी के पकड़े जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दिए जाने पर पुलिस पहुंच कर दोनों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। इन दोनों के बीच लगभग तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पंचायत भी गांव में हुई थी। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्रेम करना नहीं छोड़ा।

शुक्रवार रात प्रेमी के घर लड़का के पकड़े जाने पर उसने स्वेच्छा से लड़की की मांग भर दी। पुलिस लड़का-लड़की से पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…