भागलपुर में चार दिन बाद गर्मी उमस का अहसास, आज हो सकती है बूंदाबांदी

भागलपुर : छह मई से जिले में लगातार मौसम सुहाना बना रहा। शुक्रवार को जहां आंशिक बदरी एवं धूप के बीच दिन का पारा चढ़ा तो लोगों को हल्की गर्मी व उमस का अहसास हुआ तो वहीं रात सुहानी बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच दिन एवं रात का मौसम सामान्य रहेगा। दिन में हल्की गर्मी व उमस का एहसास होगा तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो शनिवार को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…