भागलपुर के रास्ते 30 जून तक उधना के लिए चलेगी समर स्पेशल

मालदा टाउन से उधना जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक होगा। मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए उधना जाने वाली 03417 मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल मालदा टाउन से 12.20 बजे खुलेगी। मालदा से यह ट्रेन 12 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार को खुलेगी।

भागलपुर के रास्ते 30 जून तक उधना के लिए चलेगी समर स्पेशल

यह ट्रेन भागलपुर में शाम 3.35 बजे पहुंचेगी और 3.45 बजे खुलेगी। यह तीसरे दिन रात 12.45 बजे उधना पहुंचेगी। जबकि उधना से भागलपुर होते हुए मालदा टाउन तक जाने वाली 03418 उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल 14 मई से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन मालदा टाउन तड़के 2.55 बजे भागलपुर होते हुए पहुंचेगी।

भागलपुर के रास्ते 30 जून तक उधना के लिए चलेगी समर स्पेशल

इस ट्रेन में जनरल और स्लीपर क्लास कोच की व्यवस्था होगी। यह ट्रेन मालदा टाउन से खुलने के बाद न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…