वाहन चोर गिरोह का खुलासा डीटीओ और एमवीआई फंसे

कुमारबाग पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना चनपटिया क्षेत्र के गीधा के चंद्रिका यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया बताया कि मामले में चंद्रिका यादव के अलावा नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के विवेक कुमार गुप्ता, सासाराम के तत्कालीन व वर्तमान डीटीओ, एमवीआई और कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गिरोह के शातिर चोरी की गाड़ियों का सासाराम जिला परिवहन कार्यालय की मिलीभगत से दस्तावेज बनवाकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहाछापर के मनिलाल कुमार ने चन्द्रिका यादव के विरुद्ध चोरी की स्कॉर्पियो बेचने की शिकायत की थी। जांच के दौरान चन्द्रिका पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में चन्द्रिका ने बताया कि नालंदा जिले के ओम साईं ऑटोमोबाइल के विवेक कुमार गुप्ता उर्फ टिंकू के साथ मिलकर चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करता है। रोहतास के जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि प्राथमिकी के संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है।

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…