सीएम योगी की जनसभा में हुआ बुलडोजर डांस

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार जोरशोर से चल रहा है. बुधवार को अलीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जानसभा में बुलडोजर डांस हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान लोगों ने बुलडोजर पर हैरतअंगेज करतब दिखाए. बुलडोजरों का ‘ब्रेक डांस’ देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को फर्रुखाबाद सीट पर भी वोटिंग होनी है. इसके लिए सभी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. 8 मई को सीएम योगी आदित्‍यनाथ एटा की अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में रैली करने पहुंचे थे. उनकी जनसभा शुरू होने से पहले मैदान में कई बुलडोजर मौके पर पहुंच गए और उन्‍होंने गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलडोजर अचानक ब्रेक लगाता तो कभी घूमने लगता. काफी देर तक जनसभा में ये बुलडोजर वाला तमाशा चलता रहा, कई लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर बुलडोजर के अगले हिस्से में कई फीट ऊंचाई पर नाचते रहे.

सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

सीएम योगी ने बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सुरक्षा की गारंटी सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है. अब कारोबारियों से लूट नहीं हो रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन राम मंदिर का विरोध करने वाला गठबंधन है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…