लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य मनीष यादव गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य मनीष यादव को गिरफ्तार किया है. मनीष यादव गोरखपुर के रहने वाले शशांक पांडे और विक्की लाला के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था. ये इंदौर से गैंग के लिए असलहा सप्लाई करने लगे थे. पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2023 में अंबाला में मक्खन सिंह लबाना पर हुई फायरिंग के लिए असलहे मनीष यादव ने ही दिए थे.

लॉरेंस के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई ने विदेश में बैठकर मक्खन सिंह लबाना से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. न देने पर उस पर फायरिंग कराई थी. विक्की लाला और शशांक पांडे पहले से अंबाला जेल में बंद है. उन पर हथियार सप्लाई के मामले हरियाणा में दर्ज हैं और मनीष यादव इस केस में वांटेड था. हरियाणा एसटीएफ के इनपुट पर यूपी एसटीएफ ने मनीष यादव को गिरफ्तार किया.

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 13 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…