कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच भारी गोलीबारी चल रही है।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देर रात कुलगाम के रेडवानी गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जो आखिरी रिपोर्ट आने तक जारी था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसमें आग लग गई।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर कम से कम दो शव देखे गए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा आगे कहा कि शव बरामद होने के बाद ही मारे गए उग्रवादियों की पहचान और समूह संबद्धता का खुलासा किया जा सकता है।

आतंकियों के भागने के सभी रास्ते सुरक्षाबलों ने किए बंद

आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने किसी भी आतंकी के मारे जाने या जख्मी होने की पुष्ठि से इंकार करते हुए कहा कि जब तक अभियान पूरी तरह समाप्त नही होता,इस विषय मे कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…