Aimim विधायक के घर में मिले 50 से अधिक कोबरा सांप, अख्तरुल ईमान के घर पहुंचा सपेरा भी हो गया हैरान

बिहार में फिर एकबार चार दर्जन से अधिक सांप एक घर से निकले हैं. इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक व पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के किशनगंज स्थित आवास से बड़ी संख्या में सांप निकले हैं. सांप निकलने का सिलसिला इस घर में दो दिनों से चल रहा है. पहले करीब 10 सांप निकले और उसके बाद जब सपेरे को बुलाया गया तो दर्जनों सांप बाहर निकाले गये. वहीं करीब 30 से अधिक और सांपों के छिपे होने की आशंका सपेरे ने जताई।

बिहार में असुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एकमात्र विधायक व AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार वो किसी राजनीतिक बयान या हलचल की वजह से नहीं बल्कि कोबरा सांप की वजह से चर्चे में हैं. दरअसल, उनके घर के अंदर से कुछ सांप के बच्चे निकले. उन्होंने सपेरे को बुलवाया और रेस्क्यू करवा लिया. कोचाधामन प्रखंड के मौधो अहमदनगर स्थित विधायक के आवास पर सांप मिलने का सिलसिला फिर भी नहीं थमा।

सांपों के रेस्क्यू के लिए जिस सपेरे को बुलाया गया वो खुद कई कारणों से दंग है. सेपरा शाबिर ने कहा कि दस सांप एक दिन पहले निकला था. अब हमें बुलाया गया रेस्क्यू करने तो अबतक एक दर्जन से अधिक सांप निकाल चुके हैं. इसमें कुछ मरे हुए भी हैं. ये सब कोबरा के बच्चे हैं. सपेरे ने कहा कि हमें पूरी संभावना है कि टाइल्स के अंदर अभी 35 से अधिक बच्चे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *