खगड़िया जिले का 50 हजार इनामी कुख्यात करन यादव भागलपुर से गिरफ्तार

मधुसूदनपुर पुलिस ने मिर्जापुर गांव से बुधवार को खगड़िया जिले के 50 हजार के इनामी कुख्यात करन यादव को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में भागलपुर पुलिस लाइन की पुलिस बल भी सहयोग में थी।

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि अभियुक्त करण यादव खगड़िया का कुख्यात है। वह एक शादी समारोह में नूरपुर के मिर्जापुर गांव आया था। सूचना सत्य पाकर भागलपुर पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कुख्यात को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 2014 में करण ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी थी और घटना के बाद वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

  • ये भी पढ़े..

    सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Share Add as a preferred…