भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग परेशान

शहर के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह से दोपहर तक बिजली के लिए लोग परेशान रहे। दरअसल एक सबस्टेशन में मीटरिंग युनिट बदलने का काम चल रहा था तो दूसरी ओर बरारी रोड में 11 केवीए लाइन में काम कराया जा रहा था। इसके कारण वाटर वर्क्स फीडर को भी पांच घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इससे जलापूर्ति ठप रही।

पूर्वी शहर के दो फीडर की बिजली गुरुवार को ठप रही। साथ में मध्य शहर का भीखनपुर पावर सब स्टेशन भी बंद रहा। दोनों जगहों के उपभोक्ताओं को सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक बिजली-पानी संकट का सामना करना पड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

    Share Add as a preferred…