लोकसभा चुनाव 2024 : जेपी नड्डा का बिहार दौरा आज, भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में भरेंगे हुंकार

पटना: आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग होनी है। ऐसे में बीजेपी के नेता जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा बुधवार को लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने बिहार आ रहे हैं। बुधवार को नड्डा भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा के दौरे को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा बुधवार को खगड़िया के गोगरी और झंझारपुर लोकसभा सीट के लिए मधुबनी के राजनगर में रैली करेंगे। इसके साथ ही भागलपुर में भी वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…