राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

अभिनेता मिथुन और गायिका उषा उथुप को पद्म भूषण

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गायिका उषा उथुप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

रोहन बोपन्ना और सतेंद्र सिंह लोहिया भी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी, खेल के क्षेत्र में पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया और लोक नर्तक नारायणन ई.पी. को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण के दौरान साल 2024 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री दिए गए।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…