तेजस्वी यादव ने चिराग को दिया झटका, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया से लोजपा के निवर्तमान सांसद महबूब अली कैसर कल रविवार को आरजेडी में शामिल हो जाएंगे। आरजेडी ने इसकी पुष्टि कर दी है। कैसर ने पिछले दिनों पशुपति कुमार पारस की पार्टी से इस्तीफा देने के बाद चिराग पासवान की पार्टी में जाने का एलान किया था। लेकिन उन्होंने अब पाला बदल लिया है।

चिराग पासवान ने भागलपुर के स्वर्ण कारोबारी राजेश वर्मा को खगड़िया से टिकट देकर मैदान में उतार दिया। टिकट नहीं मिलने के बाद आखिरकार महबूब अली कैसर ने आरजेडी में जाने का फैसला ले लिया।

आरजेडी ने खगड़िया की सीट सीपीएम को दे दी है। ऐसे में महबूब अली कैसर सीपीएम उम्मीदवार का समर्थन कर अब चिराग पासवान को टक्कर देंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने जानकारी दी है कि कैसर रविवार को आरजेडी में शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़े..

CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

Share Add as a preferred…

बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

Share Add as a preferred…