जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना के अस्पताल में कराया भर्ती

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है जहां मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत जेल में खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या आई है डॉक्टर ने उनकी जांच की है और उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां आने के बाद डॉक्टरों ने जांच किया तो पेट को किडनी संबंधित बीमारी पाई गई इसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्कूल रिकॉर्ड डॉक्टर ने कहा कि तीन दिन पहले विधायक अनंत सिंह की तबीयत खराब हो रही थी उसके बाद अब उन्हें अस्पताल लाया गया है।

 

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

Share Add as a preferred…