भागलपुर में लूट की योजना को पुलिस ने किया नाकाम, हथियारों के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

खबर भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां पुलिस ने बड़ी लूट की योजना को नाकाम कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कट्टा, पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, भागलपुर में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध हथियार शराब  मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए छापेमारी, वाहन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि मधुसुदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा बादरपुर के चारदीवारी से घिरा विलाश मंडल के बगीचा में हथियार से लैश 04-05 व्यक्ति लूटपाट की योजना बना रहे हैं।

टीम द्वारा छापेमारी कर कट्टा, पिस्टल,  मास्केट, कारतूस, मैगजीन एवं मोटरसाईकिल बरामद किया तथा मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस लूटपाट की योजना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो से अधिक गांजा बरामद; नेपाल निवासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…