हिंदुत्व सेवा संघ 17 अप्रैल को भागलपुर शहर में निकालेगीे श्री राम भव्य शोभायात्रा

भागलपुर में रामनवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी शहर में श्री राम अपने शोभायात्रा 17 अप्रैल को नि काली जाएगी। जिसको लेकर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

हिंदुत्व सेवा संघ के द्वारा बुढ़ानाथ चौक पर महाआरती का आयोजन और संध्या में श्री राम कालेश्वर धाम में महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा।

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया की यह भव्य श्री राम शोभायात्रा मायागंज अस्पताल चौक से बड़ी खंजरपुर, महिला कॉलेज चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए कोतवाली, गौशाला, तिलकामांझी, डीएम आवास होते हुए राम कालेश्वर धाम मंदिर में संपन्न होगी।

वहीं शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इससे शोभायात्रा में शामिल होने के भी संस्थान ने अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…