भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो राजीव पोद्दार को बनाया गया भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा की बिहार में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने एवं अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए भाजपा ने प्रदेश के अपने मीडिया ने चर्चित चेहरों को अलग – अलग लोकसभा की जम्मेदारी दी है ।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो राजीव पोद्दार को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है । राजीव मुन्ना ने कहा कि पार्टी के भरोसे एवं उम्मीदों की जीत होगी एवं अजय मंडल भागलपुर बिहार में सर्वाधिक मतों से जीतकर लोकसभा पहुँचेंगे ।वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी एवं पूरे भागलपुर क्षेत्र में लोगों को मोदी गारंटी के फायदे बताएँगी ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार,नवगछिया जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडे,अभय वर्मन, विनोद सिन्हा, प्रकाश साह, विनीत भगत,हरिवंश मनी सिंह, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी, जिला महामंत्री सोनू घोष, अभय वर्मन,विजय कुशवाहा, दिलीप निराला,मनीष दास,आरती यादव,चन्दन पांडे, अमरदीप साह, स्वेता सिंह, रूबी दास, अनामिका ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, पंकज गुप्ता, आशीष सिंह, प्रतीक आनंद, मनीष मिश्रा, सूरज शर्मा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव पोद्दार को बधाई दिया।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…