सुशील मोदी की तीखा तंज, कहा : चारा घोटाला में लालू प्रसाद को भी कई बार मिली बेल लेकिन…

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शराब नीति, भ्रष्टाचार और धन-शोधन मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह को 6 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जमानत दी है, उन्हें दोषमुक्त नहीं घोषित किया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी करने से सत्य नहीं बदल जाएगा।

सुशील मोदी ने कहा कि संजय सिंह की जमानत से ज्यादा उत्साहित होकर विपक्ष इस रुटीन न्यायिक प्रक्रिया को “सत्य की जीत” की तरह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद को भी कई बार जमानत मिली लेकिन अंतत: उस चर्चित घोटाला के चार मामलों में उन्हें सजा हुई। लालू प्रसाद सजायाफ्ता होने के कारण मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते।

सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य दागी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के पुष्ट प्रमाण हैं। संजय सिंह के पैसे लेने की कड़ियों (मनी ट्रेल) के संबंध में कोर्ट ने कुछ और जानकारी ईडी से मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…