बिहार के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का सीधा संवाद, कहा : पहले बूथ जीतना हमारा लक्ष्य

बिहार में चुनाव प्रचार को धार देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुट गये हैं। वे बिहार बीजेपी के बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से पार्टी वर्कर जुड़े हुए हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हमारा संकल्प है। बिहार के कार्यकर्ता काफी मेहनती होते हैं और बिहार ने ही पूरी दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से सीधा सवाल किया कि नए वोटर जंगलराज को नही जानते होंगे? यूपीए सरकार के कारनामों को भी नहीं जानते होंगे? पीएम ने कार्यकर्ताओं को एनडीए सरकार की उपलब्धि बताने का निर्देश दिया। पीएम ने एनडीए के सभी दलों के नेताओं को भी साथ मिलकर काम करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा ये देखकर अच्छा लग रहा है कि महिलाएं खुश हैं। एक समय था जब महिलाएं बाहर नहीं निकलती थी और आज एनडीए के शासन में बिहार में कानून राज स्थापित हुई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि अब एक बार फिर बिहार के लोग लोकतंत्र को मजबूत करने जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पहले बूथ जीतना है। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प बनाया गया है।

पीएम मोदी ने औरंगाबाद के बीजेपी कार्यकर्ता संगीता प्रसाद से बात की। पीएम ने संगीता से पूछा की प्रचार कैसा चल रहा है? गांव के महिलाओं को नारी वंदन कार्यक्रम से कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने हर घर जाकर परिवार से मिलने का संदेश दिया। पश्चिम चंपारण के धर्मेंद्र कुमार से प्रधानमंत्री ने पूछा कि बिहार में सबसे ज्यादा भाजपा का कौन-सा नारा चल रहा है। इस पर धर्मेंद्र ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार।

  • ये भी पढ़े..

    आईआईएम बोधगया और आईआईटी पटना ने 5 वर्षीय ड्यूल डिग्री कार्यक्रम को दिया औपचारिक स्वरूप, छात्रों को बिना CAT मिलेगा MBA में प्रवेश

    Share Add as a preferred…

    बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट को नई उड़ान: मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक हैंगर का किया उद्घाटन, चार प्रशिक्षुओं को मिला कमर्शियल पायलट लाइसेंस

    Share Add as a preferred…