बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने थामा कांग्रेस का दामन

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बिहार में बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद अजय निषाद  ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद ऐसी संभावनाएं है कि पार्टी उन्हें मुजफ्फरपुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

वहीं, सांसद अजय निषाद भाजपा से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा से टिकट नहीं मिलने को लेकर कहा कि मैंने हमेशा पार्टी के मुताबिक काम किया। भाजपा ने कहा कि सर्वे मेरे बारे में अच्छा नहीं था।कांग्रेस से टिकट मिलने को लेकर अजय निषाद ने कहा कि पार्टी नेता यह फैसला करेंगे और मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…