जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के 9 मजदूरों की मौत, परिवार में मचा चीत्कार

इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है.जहां भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी मृतक बिहार के बगहा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. सभी वहां मजदूरी करने गये थे.

बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग बिहार के बगहा के रहने वाले थे. रोजगार के लिए सभी लोग कश्मीर में रहते थे. सभी मजदूर एक गाड़ी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान रामबन इलाके में उनकी बोलेरो 300 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे ये हादसा हो गया. हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई.

मृतक सभी मजदूरबगहा के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे.घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है.

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…