तो क्या एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कांग्रेस से तीन दिग्गजों की संतानें भी दावेदार

महागठबंधन में कांग्रेस को जो नो सीटें मिली हैं, उनमें सर्वाधिक तीन (किशनगंज, कटिहार, भागलपुर) दूसरे चरण की हैं। किशनगंज में सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद निर्विवाद प्रत्याशी हैं। कटिहार के मैदान में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर का उतरना लगभग तय है।

भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा है। उनके पिता व विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में हैं। नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर दावेदारी कर रहे अंशुल अविजीत का है, जो लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

आकाश सिंह भी चुनाव लड़ने के इच्छुक

उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश सिंह पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस तरह कुल नौ सीटों में से तीन पर पार्टी के तीन दिग्गजों की संतानें दावेदार हैं। 31 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक है। उसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होंगे। वैसे दावेदार हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।

अशोक कुमार की दावेदारी

पहले और तीसरे चरण में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। चौथे चरण की समस्तीपुर उसके हिस्से में आई है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट से तमिलनाडु में डीजी रहे वीके रवि प्रबल दावेदार हैं। पिछले तीन चुनावों से पराजित हो रहे पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार की भी दावेदारी है।

Related Posts

शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

शिवहर, बिहार: राज्य में भ्रष्टाचार…

Continue reading
आज का राशिफल और पंचांग: 24 मार्च 2026, मंगलवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान…

Continue reading